JAC 8th Pre Board Exam 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम की तैयारी के लिए रांची जिला शिक्षा विभाग की ओर से नया कदम उठाया गया है। 8वीं से ही विद्यार्थियों की तैयारी को परखा जाएगा। इसके लिए 8वीं बोर्ड परीक्षा से पहले 8वीं के छात्रों को प्री बोर्ड परीक्षा देनी होगी। 7 जनवरी से 11 जनवरी तक परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने स्कूलों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
स्कूलों को कहा गया है कि आठवीं प्री बोर्ड में शत प्रतिशत उत्तीर्णता और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रों को मानसिक रूप से तैयार किया जाए। उन्होंने स्कूलों से कहा कि 18 दिसंबर तक कोर्स को पूरा करा लें और 19 से लेकर 23 दिसंबर तक अभ्यास कार्य कराएं, ताकि विद्यार्थी बेहतर तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल हो सकें।
Table of Contents

JAC 8th Pre Board Exam 2025: Overview
Board Name | Jharkhand Academic Council (JAC) Ranchi |
Exam Name | JAC 8th Pre Board Examination 2025 |
Category | Board News |
Article | JAC 8th Pre Board Exam Date 2025 |
Session | 2024-25 |
Routine Download Link | Given Below |
Exam Date | 7 to 11 January 2025 |
Result Date | Updated Soon |
website | https://jac.jharkhand.gov.in/jac/ |
WhatsApp Group | Join US |
Telegram | Join US |
JAC 8th Pre Board Exam Pattern 2025
No. Of Questions (Each Subject) | Duration | Question Type | Each Question Carring |
50 | 1:00Hr | Multiple Choice Question (MCQ) | 1 Marks |
शीतकालीन अवकाश के समय छात्रों को गृह कार्य
जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि अभ्यास वर्क के साथ शीतकालीन अवकाश के समय छात्रों को गृह कार्य देना है। होम वर्क के माध्यम से विद्यार्थियों को प्री बोर्ड और फिर बोर्ड परीक्षा में बेहतर करने के लिए प्रेरित करना है।
WhatsApp के माध्यम से प्रश्न भेजा जाएगा
उन्होंने कहा कि परीक्षा से एक दिन पहले स्कूलों को व्हाट्सऐप के माध्यम से प्रश्न भेजा जाएगा। स्कूल में आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास के माध्यम से प्रश्न दिखाए जाएंगे, जिसे अपनी कॉपी में बच्चे उतारेंगे और उत्तर देंगे। बादल राज ने बताया कि परीक्षा के बाद मूल्यांकन कार्य होगा। इसके लिए स्कूलों को बाद में दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा।
JAC 8th Pre Board Exam 2025: Official Notice
कमजोर छात्रों के लिए विशेष कक्षाओं का संचालन होगा
परिणाम आने के बाद कमजोर छात्रों के लिए विशेष कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। यह स्कूल की जिम्मेदारी होगी कि वे ऐसे बच्चों के लिए विशेष कक्षाओं की तैयारी करें। प्री बोर्ड के बाद शेष कार्य दिवस में प्रतिदिन मॉडल टेस्ट अभ्यास भी कराया जाएगा।
पिछले वर्ष रांची जिले का परिणाम संतोषजनक नहीं था, जिसके बाद अब तैयारी पहले से करने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से आठवीं प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।
Important Links
JAC 8th Time-Table 2025 ![]() | Download |
JAC Board 8th Admit Card 2025 ![]() | Download |
JAC 8th Model Paper 2025 ![]() | Download |
JAC 8th Question Bank 2025 ![]() | Download |
Official Website | Click Here |
Home | Click Here |
FAQ’s
JAC 8वीं प्री बोर्ड परीक्षा 2025 कब शुरू होगी?
परीक्षा 7 जनवरी से 11 जनवरी 2025 तक चलेगी।
JAC 8वीं प्री बोर्ड परीक्षा लेने का उदेश्य क्या है?
बेहतर परिणाम की तैयारी के लिए 8वीं प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया है।
JAC 8वीं प्री बोर्ड परीक्षा के बाद?
8वीं प्री बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रों को मॉडल पेपर से तैयारी कराई जाएगी।
JAC 8वीं प्री बोर्ड परीक्षा का परिणाम कब आएगा?
8वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम मार्च 2025 में जारी होने की संभावना है।