Jharkhand Board Exam 2025 Latest News: वे सभी विद्यार्थी जो झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहे हैं उन सभी विद्यार्थियों के लिए बहुत बड़ी खबर निकलकर आ रही है आप सभी को बता दे की झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जो 14 फरवरी को परीक्षा ली जानी थी उसे स्थगित कर दी गई है अब परीक्षा 4 मार्च 2025 दिन (मंगलवार) को आयोजित की जाएगी।
वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025
झारखंड में होने वाली वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। पहले यह परीक्षा 14 फरवरी 2025 को आयोजित की जानी थी, लेकिन शब-ए-बारात के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित होने के कारण इस तारीख की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम
तिथि एवं दिन | माध्यमिक परीक्षा (प्रथम पाली) 9:45 AM – 1:00 PM | इंटरमीडिएट परीक्षा (द्वितीय पाली) 2:00 PM – 5:15 PM |
---|---|---|
14 फरवरी 2025 (शुक्रवार) | खड़िया, खोरठा, कुरमाली, नागपुरी, पंच परगनिया | Hindi ‘A’ & English ‘A’ (I.Sc. & I.Com.), संगीत (I.A.) |
नई परीक्षा तिथि
तिथि एवं दिन | माध्यमिक परीक्षा (प्रथम पाली) 9:45 AM – 1:00 PM | इंटरमीडिएट परीक्षा (द्वितीय पाली) 2:00 PM – 5:15 PM |
---|---|---|
04 मार्च 2025 (मंगलवार) | खड़िया, खोरठा, कुरमाली, नागपुरी, पंच परगनिया | Hindi ‘A’ & English ‘A’ (I.Sc. & I.Com.), संगीत (I.A.) |
Official Notice

अन्य विषयों की परीक्षाएं
बाकी विषयों की परीक्षाएं पहले जारी किए गए परीक्षा कार्यक्रम (विज्ञप्ति संख्या 48/2024) के अनुसार ही आयोजित होंगी।
सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और संबंधित स्कूलों से अनुरोध है कि वे नई परीक्षा तिथि का ध्यान रखें और परीक्षा की तैयारियों को उसी के अनुसार जारी रखें।